फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज रात फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा। इस मैच के बाद यह साफ हो जाएगा कि फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी।
मुकाबले में दोनों टीमों के स्टार गोलकीपर्स सबसे बड़े आकर्षण होंगे। अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज और इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड अपने-अपने देशों के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले गोलकीपर्स में शामिल हैं और दोनों इंग्लिश प्रीमियर लीग के अनुभवी खिलाड़ी हैं।

