उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार और नाराजगी अब सड़क तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में छात्र लखनऊ की राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। छात्रों ने खास तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के परिणाम जल्द जारी करने और ‘डिपार्टमेंट स्किप’ का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग रखी।

