मुख्यमंत्री आवास शुक्रवार को भारत-जापान की युवा दोस्ती का गवाह बना। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में जापान के यामानाशी प्रांत से आए 13 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने लखनऊ के स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में दोनों देशों की संस्कृति, परंपरा, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत हुई।
Keep Reading
Add A Comment

