भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी को लेकर राजधानी लखनऊ के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के कई मंदिरों में जन्माष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत स्नान, श्रृंगार, भजन-कीर्तन और भव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ अगले दिन नंदोत्सव भी मनाया जाएगा।
लखनऊ में जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ जिन मंदिरों में उमड़ती है, उनमें निराला नगर का राम कृष्ण मठ, शहीद पथ स्थित इस्कॉन मंदिर, पुलिस लाइंस मंदिर, चौक का द्वारकाधीश मंदिर, सुभाष मार्ग की श्री नाथ जी की हवेली और राजा बाजार का बिहारी जी मंदिर प्रमुख हैं।

