भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक यूपी में पांच सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। राम माधव को तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हरिश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब तथा सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।

