बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने बुधवार को जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए केवल बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर अभ्यर्थी ध्यान न दें।

