लंबे समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार Jio Platforms के IPO का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। JIO का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। अगर इश्यू अनुमानित आकार में आता है तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है।
Jio के IPO में एक लॉट में 12 शेयर होंगे। वहीं, ऊपरी प्राइस बैंड 1,119 रुपये के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को 13,428 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप भी Jio के IPO में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन से पहले इससे जुड़ी 10 अहम बातें जानना जरूरी है।
1. कब खुलेगा Jio Platforms का IPO?
Jio Platforms का IPO 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होने की संभावना है, जबकि शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर तक हो सकती है।

