पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक यानी करीब 0.23 प्रतिशत गिरकर 76,342.66 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 63.30 अंक टूटकर 23,832.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।

