मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 113 अंक टूटकर 74,187 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.20 अंक गिरकर 22,967.15 अंक पर कारोबार करता दिखा। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी से गिरावट सीमित रही।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी के बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसका असर शुरुआती कारोबार पर पड़ा।

