आइची-नागोया (जापान): एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बंटी ने रजत पदक जीता। वहीं, कंपाउंड महिला युगल में शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
शीतल-पायल ने जीता रजत
शीतल देवी और पायल नाग की भारतीय जोड़ी को कंपाउंड महिला युगल के फाइनल में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग के खिलाफ 141-150 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया।

