प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देश के उद्यमियों से एक बार फिर आत्मनिर्भरता के लिए काम करने और उन सेक्टरों में निवेश करने की अपील की जिनमें देश आयात पर निर्भर है। पीएम मोदी ने उद्योग मंडल फिक्की के 100 साल के मौके पर संगठन की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे दौरा में जब संसाधनों के व्यापार में उन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, देश को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी क्षमता पर काम करने की जरूरत है।
इंडिया फर्स्ट का दिया मंत्र
उन्होंने अगले 20 साल में विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए उद्योग जगत से हर फैसले में “इंडिया फर्स्ट” की भावना से काम करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि फार्मा, इस्पात, एल्यूमीनियम, खनिज और कृषि उत्पादों जैसे कई क्षेत्र हैं जिनमें आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।

