दिल्ली/मुंबई। प्रिंस विलियम और प्रिंसेज कैथरीन की भारत की तीन दिवसीय यात्रा के तहत मुंबई पहुंचने से ठीक 105 साल पहले तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम के पुत्र और उस समय के प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड नवंबर 1921 में तत्कालीन बंबई पहुंचे थे। उन्होंने यहां से भारत के चार महीने के शाही दौरे की शुरुआत की थी। एडवर्ड (बाद में किंग एडवर्ड अष्टम) की 1921-22 की भारत यात्रा से पहले उनके दो पूर्ववर्तियों ने भी 1875 और 1905 में भारत का दौरा किया था। दोनों ही नवंबर में बंबई पहुंचे थे, जहां सरकारी अधिकारियों और नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
17 नवंबर 1921 को मुंबई पहुंचे थे एडवर्ड
प्रिंस एडवर्ड आजादी से पहले 1947 में भारत आने वाले अंतिम प्रिंस ऑफ वेल्स थे। वह किंग जॉर्ज षष्ठम के भाई थे, जो वर्तमान प्रिंस विलियम के परदादा थे। एडवर्ड 17 नवंबर, 1921 को बंबई पहुंचे थे और करीब चार महीने भारत में रहे।

