ढाका। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने तत्काल प्रभाव से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी बांग्लादेश की उस टीम का हिस्सा था जो चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की घोषणा की।रहीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘मैं आज वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। मैंने जो भी हासिल किया वह अल्हम्दुलिल्लाह (भगवान का शुक्र है)। हमारी वैश्विक स्तर पर उपलब्धियां सीमित हैं लेकिन एक चीज स्पष्ट है, मैंने जब भी अपने देश की तरफ से मैदान पर कदम रखा तो पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ 100 प्रतिशत से अधिक योगदान दिया।’’
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

