-चंद्रकान्त पाराशर
5-7-26 न्यूपोर्ट बीच (केलिफोर्निया): अमेरिका का 250वाँ स्वतंत्रता दिवस (250th Independence Day) 4 जुलाई को सम्पूर्ण देश में हर्षोल्लास से मनाया गया । इसी कड़ी में केलिफोर्निया राज्य के ऑरेंज काउंटी स्थित न्यूपोर्ट बीच के साथ साथ इस परिक्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले”सीबीच” व छोटे बड़े शहरों में बेहद शानदार तरीके से एक बड़े ऐतिहासिक जश्न के रूप में मनाया गया।
न्यूपोर्ट ड्यून्स वॉटरफ्रंट रिज़ॉर्ट और मरीना
पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक एक शानदार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लाइव संगीत और पूरा दिन चलने वाले वॉटर स्पोर्ट्स शामिल थे।
रात 9 बजे इसी Dunes में सिटी ऑफ़ न्यूपोर्ट बीच के सहयोग से बहुत सलीक़े व सेफ़्टी-नियमों के साथ एक शानदार रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। इस अनूठे आयोजन को लाइव देखने के लिए एक सच्चे नागरिक के रूप में हजारों की संख्या में लोग सपरिवार सुबह से ही स्थल पर मौजूद रहे ।
यहाँ बहुत ग़ज़ब का सेल्फ अनुशासन प्रत्येक व्यक्ति में देखते ही बनता था जैसे: सलीके से निजी कारों को पार्क किया जाना; समस्त कूड़ा-कचरा समुचित ढंग से निस्तारित करना, छुटपुट कुछ जोशीले युवकों की हरकतों को छोड़ पूरा समारोह अत्यंत अनुशासित व सभ्य तरीके से समाप्त हुआ ।
इससे पूर्व दिन में यहां ओल्ड ग्लोरी बोट परेड कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे अमेरिकन लीजन यॉट क्लब आयोजित इस भव्य नाव परेड में रंग-बिरंगे परिधानों में सैकड़ों सजी-धजी नौकाएँ न्यूपोर्ट हार्बर में घूमीं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा ।
~~~<~~~~~~~~~<
Keep Reading
Add A Comment

