अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद भले ही होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई हो, लेकिन इस रणनीतिक जलमार्ग पर तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। युद्ध से पहले की स्थिति बहाल न होने के संकेत पहले ही ईरान दे चुका था। अब ओमान की ओर से समुद्री जहाजों के लिए नया रूट सक्रिय किए जाने पर तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।ओमान ने अमेरिका के सहयोग से अपने तटीय क्षेत्र के जरिए तेल टैंकरों और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए नया समुद्री मार्ग तैयार किया है। इस कदम के बाद ईरान ने गुरुवार (25 जून) को होर्मुज की दिशा से आने वाले एक जहाज को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उसकी मिसाइलों की रेंज में है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Keep Reading
Add A Comment

