Author: admin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बेलारूस, तजाकिस्तान और कजाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें। इस दौरान बेलारूस, तजाकिस्तान और कजाकिस्तान ने भारत के साथ क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा तथा साझा हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ में गुरूवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन, तजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सोब्रीज़ोदा इमोमाली अब्दुरखिम और कज़ाकिस्तान के…

Read More

गुजरात उच्च न्यायालय ने 2013 के दुष्कर्म के एक मामले में आसाराम को दी गई अस्थायी जमानत की अवधि शुक्रवार को सात जुलाई तक बढ़ा दी। आसाराम इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। न्यायमूर्ति इलेश वोरा और न्यायमूर्ति संदीप भट्ट की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान आसाराम की अस्थायी जमानत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। पहले 28 मार्च को उसे तीन महीने के लिए जमानत दी गयी थी।आसाराम (86) स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर है। जमानत अवधि इसलिए बढ़ायी गयी है ताकि उसका वकील याचिका में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सके। मामले…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर समाज को शर्मसार कर देने वाली खबर आई हैं। यहां लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो सीनियर छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज आई हुई ती। वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में जबरन उठाकर ले गए…

Read More

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय आक्रमण कमजोर नजर आया और इसको मजबूती प्रदान करने के लिए बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में लाना चाहिए और शार्दुल ठाकुर को बाहर करना चाहिए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले में पहली पारी में पांच विकेट चटकाए, लेकिन अन्य भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ठाकुर उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं दे पाए।

Read More

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमारे पास टेस्ट जीतने का मौका था, लेकिन कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टेस्ट मैच शानदार रहा। हम इंग्लैंड की टीम को 430 रनों का लक्ष्य देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमने 31 रन जोड़कर अपने आखिरी पांच विकेट गवां दिये। उन्होंने कहा कि हमारे पास मैच जीतने का मौका था। कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा।

Read More

शेयर बाजार में आज भी दिखी तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में आया उछाल, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकालबे रुपया मजबूत मुंबई। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 426.79 अंक चढ़कर 82,481.90 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.25 अंक की बढ़त के साथ 25,167.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर…

Read More

दिल्ली में रोहिणी के रिठाला इलाके में एक रसायन फैक्टरी में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि आग मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी और आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि घटना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित परिसर में होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का…

Read More

 भारत के शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से उड़ान भरी है। इस मिशन का नेतृत्व शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। अंतरिक्ष में पहुंचते ही उन्होंने देश के लिए पहला संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे कंधे पर तिरंगा है, और मेरे साथ पूरा देश है।” मिशन पर रवाना होने से पहले उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया था। इस मिशन में क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट और एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने देशवासियों…

Read More