लोकसभा में मानसून सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन भी जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद ही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष बिरला ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, विपक्ष के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आकर हंगामा करने लगे। उन्होंने हंगामे के बीच ही सदन चलाने का प्रयास किया लेकिन शोर शराबे में सदन में कुछ काम…
Author: admin
उच्चतम न्यायालय ने 2022 में विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों के लिए उत्तर प्रदेश में दर्ज एक आपराधिक मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर लगायी गई रोक शुक्रवार को बढ़ा दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले में राहुल गांधी द्वारा दाखिल स्थगन पत्र पर गौर किया और मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने अदालत को सूचित किया कि राज्य सरकार ने याचिका पर एक जवाब दाखिल किया…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को मदद मिलेगी। एफई मॉडर्न बीएफएसआई शिखर सम्मेलन में यहां मल्होत्रा ने कहा कि बहुपक्षवाद अब बीते दिन की बात है और देश को अन्य देशों के साथ भी ऐसे समझौतों (जैसे ब्रिटेन एफटीए) की जरूरत है।लंदन में ब्रिटेन के साथ हुए व्यापार समझौते पर केंद्रीय बैंक की यह पहली टिप्पणी है। मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि इससे (ब्रिटेन के साथ एफटीए से) हमें मदद मिलेगी… अब…
मेघालय सरकार राज्य में एचआईवी/एड्स के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री एंपरीन लिंगदोह ने कहा है कि सरकार शादी से पहले एचआईवी जांच अनिवार्य करने के लिए नया कानून लाने की संभावना तलाश रही है।मेघालय में एचआईवी/एड्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और राज्य छठे स्थान पर है जहां सबसे अधिक एचआईवी प्रसार है। पूर्वी खासी हिल्स जिले में एचआईवी के मामले दोगुने होकर 3,432 तक पहुंच गए हैं, लेकिन केवल 1,581 मरीज ही इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि असुरक्षित यौन…
बी साई सुदर्शन ने संयमित 61 रनों की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की तेज पारी खेलकर भारत को ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को आज स्टंप्स तक 4 विकेट पर 264 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। रवींद्र जडेजा (19 नाबाद) और शार्दुल ठाकुर (19*) नाबाद रहे, क्योंकि खराब रोशनी के कारण 83 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद, भारत ने जायसवाल और केएल राहुल (46) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन…
दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। तीनों न्यायाधीशों ने हिंदी में शपथ ली। इसके साथ ही अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है। केंद्र ने 22 जुलाई को दिल्ली जिला न्यायपालिका…
प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपये के कथित ऋण ‘‘घोटाले’’ से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एक साथ कई जगह छापेमारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई और दिल्ली में 35 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है। ये परिसर 50 कंपनियों और लगभग 25 लोगों से जुड़े हैं। यह कार्रवाई ईडी की दिल्ली स्थित जांच इकाई द्वारा की जा रही है। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की ओर से फिलहाल…
उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द करने संबंधी कर्नाटक सरकार की याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शीर्ष अदालत ने कुछ आरोपियों की ओर से पेश वकीलों से एक सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा। पीठ राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के 13 दिसंबर 2024 के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। उच्च न्यायालय ने…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी करने देने के ‘‘100 प्रतिशत सबूत’’ हैं और यदि आयोग यह सोचता है कि वह इससे बच जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कर्नाटक के निर्वाचन क्षेत्र के नाम का उल्लेख नहीं किया।उन्होंने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बारे में पूछे जाने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत ही गंभीर…
