Author: admin

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बाद अब तक डीएनए मिलान के जरिये 220 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। गुजरात सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई।बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गत 12 जून को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर उनके शासन के दौरान बिहार को गरीबी व अराजकता की ओर धकेलने का शुक्रवार को आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने कांग्रेस-राजद द्वारा पैदा किए गए ‘‘जंगल राज को खत्म कर दिया है’’। पीएम मोदी ने बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर का कथित रूप से अपमान करने के लिए राजद की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के लोग दलितों के आदर्श का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Read More

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश जारी कर पश्चिम बंगाल सरकार की प्रस्तावित सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के बर्खास्त गैर-शिक्षकीय कर्मियों को 25,000 रुपये और 20,000 रुपये मासिक भत्ता देने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। यह रोक उच्चतम न्यायालय में लंबित पुनर्विचार याचिका पर फैसला आने तक जारी रहेगी। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने यह आदेश पारित किया। राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाले अधिवक्ता फिरदौस शमीम ने मीडिया को बताया कि न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सरकार 26 सितंबर 2025 तक…

Read More

लीड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच कुल पांच मैच खेले जाएंगे। आज दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीता और टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर खेलने से पहले अपनी बांह पर काली पट्टी बंधी। भारत और इंग्लैंड टीम के प्लेयर्स ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए यह किया। टीम ने पहले दिन के खेल में काली…

Read More

पेट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सोनिया (78) को 15 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह जारी स्वास्थ्य अपडेट में उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उनकी निरंतर देखभाल के तहत आज एक विशिष्ट आहार योजना शुरू की गई है। उन्हें कड़ी निगरानी में…

Read More

लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। विमान में कुल 180 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसामान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।

Read More

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली 2026 की ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 123वें स्थान पहुंचकर सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाला भारतीय संस्थान है और देश के रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालय एवं संस्थान इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।आईआईटी दिल्ली ने दो वर्ष में 70 से अधिक स्थानों की छलांग लगाई है। वह दो साल पहले 197 और पिछले साल 150वें स्थान पर रहा था। संस्थान ने ‘जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस’ के साथ संयुक्त रूप से 123वीं रैंक हासिल की है। लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण कंपनी ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स’ (क्यूएस) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली प्रतिष्ठित…

Read More

फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि संघीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद मोरिया सुबह करीब 10.30 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा क्योंकि कुछ वित्तीय लेनदेन कथित तौर पर उनके और कुछ आरोपियों से जुड़े पाए गए हैं। इन आरोपियों…

Read More

झारखंड के खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं ढह जाने से मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद दो स्कूली छात्रों के शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रांची जिले में मिट्टी का एक मकान ढह जाने के कारण 10 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गयी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग जिलों में एक पुल और एक खाली आवासीय इमारत भी ढह गयी जबकि कई नदियां उफान पर हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत…

Read More