Author: admin

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान प्राप्त किया है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे। पिछले लगभग दो सालों में ज्यादातर समय नंबर-1 बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा World Test Championship series से उनकी अनुपस्थिति और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के दमदार प्रदर्शन ने रैंकिंग का पूरा…

Read More

 राजधानी में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर में तेज शाम को रिमझिम बारिश होती रही, जिससे पारा करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 27.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, चिनहट, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, सरोजनीनगर सहित कई इलााकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में समस्याा हुई।…

Read More

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) और नेटफ्लिक्स ने भारतीय कहानीकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस पहल के तहत छह प्रोफेशनल कार्यक्रमों में छात्रों को 80 प्रतिशत तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के छात्र और कामकाजी पेशेवर उठा सकेंगे। योजना में दो एक वर्षीय डिप्लोमा और चार छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल हैं।

Read More

नेपाल और तिब्बत की लगती सीमा पर रसुवा में अचानक आई भीषण बाढ़ में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में कई गांव बह गए हैं, जिसके कारण नेपाल के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 142 भारतीय समेत 291 विदेशी नागरिकों के बाढ़ के बाद कोई जानकारी सामने नहीं आई है, यानी की वह लापता हो गये हैं, इसके अलावा  93 नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की भी खबर है।

Read More

भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे कमजोर होकर 95.74 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू मुद्रा पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आयातकों की ओर से डॉलर की बढ़ती मांग का दबाव रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, सरकारी बैंकों के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लगातार हस्तक्षेप ने रुपये की गिरावट को सीमित रखने में मदद की। एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

Read More

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उस पत्रकार को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दे दिया, जिसने अयोध्या के राम मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को उजागर किया था और गाजियाबाद पुलिस द्वारा रोड रेज के मामले में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति अभिषेक उपाध्याय को उपलब्ध करायी जाए।

Read More

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने डाकबंगला…

Read More

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी द्वारा पुणे में एक कार्यक्रम में मनुस्मृति पर दिए गए बयान को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी नाराजगी जताई है। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू धर्मशास्त्रों को लेकर असत्य प्रचार और भ्रम छोड़ें। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “पुणे के अपने गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं के प्रमुख धर्मशास्त्र मनुस्मृति और सनातन सांस्कृतिक विचारों पर दिया गया बयान उनकी घोर अज्ञानता, सतही समझ और सनातन परम्परा के प्रति दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को उजागर करता है। राजनीतिक लाभ पाने के लिए प्राचीन धर्मशास्त्रों के श्लोकों…

Read More

 उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को आने वाले त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों को सभी जिलों में हफ्तेभर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। डिविजनल कमिश्नरों को इस अभियान की निगरानी करने और खाने-पीने की चीजों में मिलावट, जमाखोरी और दूसरे नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे उत्तराखंड में खाने-पीने की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापे मारे जा रहे हैं, जांच…

Read More