Author: admin

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को फैसला आएगा, लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के सियासी अखाड़े में उतर गए हैं। मुस्लिम इलाकों में होगी Yogi की सभाएं विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी दिल्ली में 14 सभाएं करने जा रहे हैं। इन 14 सभाओं में वो सीटें शामिल हैं जहां मुस्लिम बहुल आबादी है। प्लान के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ दिल्ली में 14 जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।…

Read More

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7.6 करोड़ से अधिक सदस्य ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है, जो अब उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करने में मदद करेगी। इस नई सुविधा के तहत, EPFO मेंबर बिना नियोक्ता के सत्यापन या EPFO की मंजूरी के, अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, पिता/माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, आदि को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। यह सुविधा 18 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है। किसे मिलेगा इसका लाभ? यह सुविधा उन कर्मचारियों को दी जाएगी जिनका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) 1 अक्टूबर 2017…

Read More

हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों की सूची में बदलाव की तैयारी में हैं। अनुसूचित जातियों में तीन जातियां ऐसी हैं, जिनके नाम विवादित माने जा रहे हैं। कई साल से इस सूची को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब करीब 12 साल बाद हरियाणा सरकार ने इस सूची में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। ऐसी किसी भी सूची में बदलाव का अधिकार केंद्र सरकार को है और इसके लिए संसद में कानून में संशोधन की जरूरत पड़ती है। हालांकि सूची में बदलाव की पहल हरियाणा सरकार ने की है, लेकिन सूची बदलने…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के गांव घल कलां स्थित ISF कॉलेज में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं को समय की आवश्यकता के अनुसार उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता, तो महिलाओं के बिना देश भी नहीं चल सकता। महिलाओं कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आज़ादी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के मान-सम्मान और उन्हें उनके हक देने के लिए…

Read More

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जो 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उन्होंने रविवार को चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई। डल्लेवाल को ग्लूकोज ड्रिप लगा दी गई है। लेकिन डल्लेवाल ने अभी तक मरण व्रत खत्म नहीं किया है। कृषि मंत्रालय ने शनिवार रात धरनास्थल पर पहुंचकर डल्लेवाल को कृषि मंत्रालय का पत्र सौंपा जिसमें 14 फरवरी को बातचीत के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया है। किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने चिकित्सा सहायता की अनुमति देने के निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि डल्लेवाल की तबीयत खराब हो गई है, उपवास के दौरान नेता का…

Read More

पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी शनिवार को पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय -सदाकत आश्रम- में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे । इसके साथ ही वह नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर एवं एक नवीनीकृत सभागार का उद्घाटन करेंगे, जिनका नाम क्रमशः उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार के…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनकी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के पीछे के ‘रहस्यों’ और ‘षड्यंत्रों’ को उजागर करने वाले एक वृत्तचित्र के प्रदर्शन को रोक दिया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच जनवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बावजूद इस वृत्तचित्र प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी। लेकिन केजरीवाल ने सवाल उठाया कि वृत्तचित्र के निजी प्रदर्शन के लिए अनुमति की क्या जरूरत थी। उन्होंने यहां एक…

Read More

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को शनिवार को दोषी करार दिया। मामले की सुनवाई कर रही सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने कहा कि वह इस मामले में सोमवार को सजा सुनाएंगे।यह फैसला पिछले साल नवंबर में बंद कमरे में शुरू हुई सुनवाई के लगभग दो महीने बाद और नौ अगस्त 2024 को घटित इस जघन्य अपराध के 162 दिन बाद सुनाया गया। आरोपी संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 66 और…

Read More