- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व काउंटी क्रिकेटर कार्ल डेनियल क्रो को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया। एलएसजी ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर आगामी सीजन में भी टीम के हेड कोच रहेंगे। गेंदबाजी विभाग की कमान पूर्व भारतीय बॉलिंग कोच भरत अरुण के हाथों में बनी रहेगी।
वैश्विक केंद्रीय बैंक की सतत खरीद, लगातार भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने और इसके 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक रिटर्न के मामले में सोने से बेहतर प्रदर्शन करने वाली चांदी की कीमत के मजबूत औद्योगिक खपत एवं बढ़ती आपूर्ति घाटे से करीब 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2025 में सोने की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी और 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर को…
अयोध्या में आयोजित होने वाला इस साल का दीपोत्सव कई दृष्टिकोण से यादगार साबित होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार इसे और अधिक वैभवपूर्ण बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दीपोत्सव-2025 के दौरान दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित किए जाएंगे।पहली उपलब्धि 26 लाख 11 हजार 101 दीपकों को जलाकर हासिल की जाएगी। तो वहीं दूसरी रिकॉर्ड सरयू नदी की आरती के समय 2100 दीपों के दान से बनेगा। इस आरती में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, संस्कृत संस्थानों के विद्यार्थी और हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को बरेली हिंसा से संबंधित मामले की सुनवाई हुई, लेकिन इस दिन कोई नया आदेश पारित नहीं किया गया। मामले में हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मो. यूसुफ अंसारी की ओर से अधिवक्ता सहर नक़वी और मो. आरिफ के माध्यम से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन को इस अवधि में प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, जिसमें गिरफ्तारियों की स्थिति, सबूतों का संकलन और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदमों की विस्तार से जानकारी अपेक्षित है।
सिंगापुर में दीपावली का उत्सव रंग-बिरंगी सजावट, सामुदायिक सहयोग और सांस्कृतिक माहौल के साथ शुरू हो गया है। भारतीय मूल के नागरिकों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों और बहु-सांस्कृतिक समूहों ने मिलकर पूरे देश में ‘प्रकाश के पर्व’ की शुरुआत कीपारंपरिक भारतीय दुकानों और भोजनालयों का केंद्र ‘लिटिल इंडिया’ इलाका, अब एक उत्सव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। यहां जगमगाती रोशनी, सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य सजावट देखने को मिल रही है, जो सिंगापुर की बहु-जातीय संस्कृति को दर्शाते हैं। ऐसा क्रिसमस, चीनी नववर्ष और ईद के दौरान होता है। इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और यह…
उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के अंबाला में अदालत और जांच एजेंसियों के फर्जी आदेशों के आधार पर एक बुजुर्ग दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 1.05 करोड़ रुपये की उगाही की घटना को शुक्रवार को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और 73 वर्षीय महिला द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले में केंद्र और सीबीआई से जवाब मांगा। पीठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों सहित निर्दोष लोगों को डिजिटल…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
