अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने यौन शोषण की नाबालिग पीड़िता को 27 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति देने वाले एक आदेश के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 30 जून को एम्स को 16 वर्षीय लड़की का गर्भपात करने का आदेश दिया था। एम्स ने मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ के समक्ष दलील दी कि गर्भपात कराने से भविष्य में लड़की के प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
Author: admin
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में दो और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि 29 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बादल फटने की दस घटनाएं हुईं, तीन बार अचानक बाढ़ आई और एक स्थान पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह दो शव बरामद किए गए। सात शव गोहर से, पांच थुनाग से और एक शव मंडी जिले के करसोग उपमंडल से बरामद…
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू होगा। लीड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम पर अब सीरीज में वापसी का दबाव है। हालांकि, यह राह आसान नहीं होगी। भारतीय खिलाड़ियों को न केवल इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों से पार करना है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों को 58 साल पुराने उस इतिहास को भी बदलना है। आपको बता दें कि भारत इस मैदान पर कभी जीत नहीं सका है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर के कई बड़े नेता और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने मुलायम सिंह यादव का उल्लेख करते हुए अखिलेश को सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वक्फ अधिनियम पर टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मंगलवार को ‘मौलाना’ करार दिया तथा उनपर इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की ‘आसन्न’ हार को भांपकर सांप्रदायिक आधार पर समाज के ध्रुवीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया था कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘खत्म होने की राह पर है’ और विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य की नयी सरकार केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अफ्रीका, कैरेबियाई और दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र के पांच देशों की आठ दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामिबिया का दौरा करेंगे। यात्रा से पहले अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा, “मुझे भरोसा है कि इस यात्रा से दक्षिणी देशों के साथ हमारे दोस्ताना संबंध और मजबूत होंगे, अटलांटिक महासागर के दोनों किनारों पर हमारी साझेदारी गहरी होगी, और ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, इकोवास और कैरीकॉम जैसे बहुपक्षीय मंचों पर हमारी भागीदारी को और बल मिलेगा।”
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को कश्मीर स्थित दो आधार शिविरों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई को घाटी से दो मार्ग से शुरू होगी – अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटा (14 किलोमीटर) लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। यात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा।
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बुधवार को दो आरोपियों, नीलम आजाद और महेश कुमावत, को जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें अब राहत प्रदान की। आपको बता दें कि साल 2023 में लोकसभा में घुसकर पीली गैस छोड़ने और नारेबाजी की घटना सामने आई थी।
