Author: admin
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ बाजार में पिछले दो सत्र से जारी बढ़त थम गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460.38 अंक फिसलकर 81,716.07 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 162.05 अंक लुढ़कर 24,839.10 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसक्स 627.86 अंक की गिरावट के साथ 81,548.59 अंक पर और निफ्टी 178 अंक फिसलकर 24,807.95 अंक पर कारोबार करने लगा।
सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उनके पास मैदान के हर कोने में शॉट्स खेलने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी को नया आयाम दिया है। उनके पास हर वो शॉट है, जिससे वह विरोधी गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। सूर्या इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल सीजन 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया…
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से हैरान ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने उन्हें ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं, लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया, जो टूर्नामेंट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। वॉ ने जियो स्टार द्वारा आयोजित, क्रिकेट…
शहर में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उपनगरीय ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मामूली देरी से चल रही हैं, जबकि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस और मेट्रो सेवाएं जारी हैं।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह झारखंड की एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की उस याचिका पर विचार करेगा, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की देखभाल की छुट्टी की गुहार ठुकराने के आदेश को चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की पीठ ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के शीघ्र सुनवाई करने के अनुरोध पर सहमति जताई और कहा कि अगले सप्ताह इस मामले पर विचार किया जाएगा। पीठ की ओर से मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ”सोमवार को सूचीबद्ध करें।” अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वह (याचिकाकर्ता) एकल अभिभावक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं। वे मंगलवार सुबह पहले गांधी नगर पहुंचे। जहां पीएम ने रोड शो किया और इसके बाद जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि हम आतंकवाद वाले कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का भी जिक्र किया।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में संक्रमण के सबसे ज़्यादा 35 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पुणे में आठ मामले सामने आए हैं।राज्य में मई में अब तक कुल 242 कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जो पिछले महीनों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा है। गत एक जनवरी से महाराष्ट्र में 7,389 कोविड-19 टेस्ट किए गये हैं, जिनमें 300 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। इनमें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह के अंत में 31 मई को प्रस्तावित भोपाल यात्रा के मद्देनजर मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। पीएम मोदी यहां जंबूरी मैदान पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पूरे राज्य से लगभग दो लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाल ही में कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान का अवलोकन कर चुके…
