Author: admin

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क रामप्रकाश ने भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा, दृढ़ता और जोश से यह दिखा दिया है कि वह पिछले दशक के चार शीर्ष बल्लेबाजों, यानी ‘फैब फोर’ की जिम्मेदारी संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 269 और 161 रन की शानदार पारियां खेलीं। इससे पहले, उन्होंने लीड्स में सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए थे।

Read More

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार देर रात को जम्मू से रवाना हुआ। गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। घाटी के दो मार्ग से तीन जुलाई को 38 दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू हुई थी। पहला मार्ग अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है और दूसरा मार्ग गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी।

Read More

भारतीय वायुसेना से संबंधित एक दुखद खबर सामने आई है। बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा राजस्थान के चुरू जिले में हुआ। रक्षा सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान था, जो चुरू जिले के पास क्रैश हुआ है। राजलदेसर के थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि विमान दोपहर करीब 1.25 बजे भाणुदा गांव के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास मानव शरीर के अंग मिले हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें विमान का जलता हुआ मलबा मिला।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर बुधवार को नामीबिया के विंडहोक पहुँचे। PM मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कुछ देर पहले विंडहोक पहुँचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और आज नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूँ।” PM की नामीबिया की पहली और भारत से प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी यात्रा है। वह अपनी पाँच देशों की यात्रा के पाँचवें एवं अंतिम चरण में विंडहोक पहुँचे हैं। पांच दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने…

Read More

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक सिफारिश करेंगे। मंगलवार को सीएम खांडू ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले दलाई लामा के चयन में चीन का कोई हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन मुख्य रूप से तिब्बत और भारत के हिमालयी क्षेत्रों में होता है, न कि mainland China में।

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के 2024 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में अनियमितताएं हुई थीं और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही करने की योजना बना रही है। पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं के विरोध मार्च को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा और राजग को फायदा पहुंचाने के लिए चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। वे बिहार में भी यही रणनीति…

Read More

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोगों के अभद्र व्यंग्य चित्र बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप का सामना कर रहे एक कार्टूनिस्ट को अग्रिम जमानत का लाभ देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा है कि आरोपी ने पहली नजर में भाषण और अभिव्यक्ति की संविधान प्रदत्त स्वतंत्रता का सरासर दुरुपयोग किया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ शहर के वकील और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विनय जोशी…

Read More

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05…

Read More