बैठक में नदी की सफाई के लिए एजेंसी-वार कार्य योजना की समीक्षा की गई नई दिल्ली 18 अप्रैल ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर यमुना नदी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और उसकी सफाई व पुनरुद्धार से जुड़ी चल रही योजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यमुना नदी की सफाई के लिए एजेंसी-वार कार्य योजना की समीक्षा की गई। इस कार्य योजना…
Author: admin
चंडीगढ़, 18 अप्रैल— हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जिला हिसार में सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को दिल्ली रोड पर बालसमंद फीडर के दोनों ओर घाट के निर्माण को लेकर निर्देश दिए हैं। श्री गंगवा ने कहा कि बालसमंद फीडर के दोनों ओर घाट के निर्माण की तत्काल आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं को हर वर्ष छठ पूजा की पूर्व संध्या पर भगवान सूर्य की पूजा करने की सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला हिसार में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को ऐसी सुविधा उपलब्ध हो। इसलिए व्यापक…
गांव लाठी धनोरा में पहुंचने पर साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का हुआ भव्य स्वागत चण्डीगढ़, 18 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में नशा मुक्त हरियाणा को लेकर निकाली जा रही साइक्लोथॉन 2.0 का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का है। नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सबको एकजुट होकर अभियान के साथ जुड़ना है और प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा आज करनाल से यमुनानगर जाते समय लाडवा के गांव लाठी धनोरा पहुंची, जहां एसडीएम…
चंडीगढ़, 18 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने विभिन्न लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए निरंतर दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान किया है। श्री नायब सैनी ने कहा कि इन नए कानूनों, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के क्रियान्वयन से न्याय प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे समस्त देश में आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और छेड़छाड़-रहित न्याय प्रदान करना सुनिश्चित होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय में हाल ही में हुई समीक्षा में,…
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं। ईडी के द्वारा 2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। यह कोई नई बात नहीं है। यह सरकार का प्रचार करने का तरीका है, ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।”अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाड्रा से पिछले दो दिनों…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श करेगी और उचित निर्णय लेगी। सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट को ‘जाति जनगणना’ के नाम से जाना जाता है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक इसे नहीं देखा है। खरगे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यह राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है, हर राज्य अपना काम करता है। केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। राज्य सरकार मंत्रिमंडल में चर्चा करेगी और…
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की छापेमारी की निंदा करते हुए इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ कदम बताया, जिसका उद्देश्य 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को पटरी से उतारना है।पाठक, गुजरात में पार्टी के सह-प्रभारी हैं। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आप’ को खत्म करने की भाजपा की कोशिशें एक बार फिर शुरू हो गई हैं। संजय सिंह ने कहा ‘‘उन्होंने हमारे नेता को जेल में डाल दिया, हमारे…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय रेल में कार्यरत लोको पायलट को शौच के लिए तक ब्रेक नहीं दिया जा रहा है जो न सिर्फ उनके साथ अन्याय है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षा से भी खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और वह लोको पायलट के लिए आवाज उठाते रहेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले साल जुलाई में दिल्ली में लोको पायलटों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना था। राहुल गांधी ने एक हिंदी दैनिक की…
सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फिर से सुनवाई कर रह है। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। अगर उच्चतम न्यायालय ‘वक्फ बाय यूजर’ के बारे में कुछ कहेगा, तो इसका क्या परिणाम होगा? सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पूछा।केंद्र के समय मांगने पर उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इस बीच केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। प्रधान…
