- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी आज राजधानी पहुंचेंगे। यह मुकाबले इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और इससे पहले दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।पहला चार दिवसीय मुकाबला 16 से 19 सितंबर और दूसरा चार दिवसीय मुकाबला 23 से 26 सितंबर के बीच राजधानी के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके अलावा तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं, जिनकी जल्द ही तारीखों को घोषित किया जायेगा।
हाई-रेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी” (एचआरडीएस) इंडिया, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर और हाल में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 1500 मकानों का निर्माण करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि एचआरडीएस इंडिया ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के संभागीय आयुक्तों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल है और यह प्राकृतिक आपदाओं और दुश्मन द्वारा नागरिक आबादी पर अकारण गोलेबारी से प्रभावित लोगों के भविष्य को सशक्त बनाने और सुरक्षित करने के लिए किया गया है। उपराज्यपाल ने राजभवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की।…
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने अपनी पत्नी के साथ वाराणसी यात्रा के तीसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना की। जिला प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना उनके साथ मौजूद थे। रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं और बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत राज्यपाल और वित्त मंत्री ने किया।गुरुवार शाम को रामगुलाम ने अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में…
दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस मेल में कोर्ट परिसर में तीन बम रखे जाने का दावा किया गया है और बताया गया कि इन्हें दोपहर दो बजे तक विस्फोटित कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मेल आज सुबह 8:38 बजे ”कनिमोझी थेविद्या” नाम से दिल्ली उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के आतंकी लिंक का हवाला देते हुए जज रूम एवं कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की बात लिखी गई थी। ईमेल मिलते ही तुरंत हाईकोर्ट प्रशासन ने…
सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो ‘तेजस मार्क-1ए’ लड़ाकू विमान सौंपेगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एचएएल ने कहा कि उसे अमेरिकी रक्षा कंपनी ‘जीई एयरोस्पेस’ से एक जेट इंजन मिला है और इस महीने के अंत तक एक और इंजन मिल जाएगा जो दोनों लडाकू विमानों के लिए उपयोगी होंगे। फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए विमानों की खरीद के वास्ते एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में देरी मुख्य रूप से इसलिए हो रही…
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या शुक्रवार को एक विशेष अवसर की साक्षी बनी, जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और करीब 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने सबसे पहले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में पत्नी के साथ विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की। वह भूटान के प्रधानमंत्री के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष बने, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। दोपहर करीब 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन की उम्मीद ने बाजारों को सकारात्मक दायरे में बने रहने में मदद की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज…
उच्चतम न्यायालय ने आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। एक वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया। पीठ ने कहा, ‘‘इसमें जल्दी क्या है? यह मैच है, इसे होने दीजिए। मैच इसी रविवार को है, क्या किया जा सकता है?’’ वकील ने दलील दी कि क्रिकेट मैच रविवार को है और यदि मामला शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो याचिका निरर्थक हो…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
