Author: admin

उच्चतम न्यायालय ने बाल तस्करी मामलों से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार के ढीले रवैये की आलोचना करते हुए देशभर में ऐसे अपराधों की रोकथाम और त्वरित सुनवाई के लिए मंगलवार को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने सभी उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि वे संबंधित निचली अदालतों में लंबित बाल तस्करी के मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी लें। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करें कि संबंधित निचली अदालत छह महीने के भीतर मामले का निपटारा करे। शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया कि न्याय…

Read More

क्रिस जेनकिंस ने राष्ट्रमंडल खेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खेल संस्था ने राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन में उनकी दीर्घकालिक सेवा और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए मंगलवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल की सीईओ केटी सैडलेयर के अनुसार, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल के संविधान में मौजूदा अध्यक्ष के त्यागपत्र देने पर अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है और इसलिए डोनाल्ड रुकारे को इस साल नवंबर में अगली महासभा तक यह भूमिका सौंपी गई है।’’

Read More

दक्षिणी हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए मंगलवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ होगी और नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू होना था लेकिन इस दिन छुट्टी होने के कारण यह काम आज से शुरू हुआ। पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर के बैंकों की 533 शाखाओं के जरिए की जा सकेगी। तेरह साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 70 साल…

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है जिनके विरूद्ध मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने  कहा कि इन विद्यालयों से जवाब मांगा गया है, जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यहां एक ‘जन संवाद’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को मॉडल टाउन के एक निजी विद्यालय के बारे में शिकायत मिली कि वह कथित तौर पर शुल्क बढ़ा रहा है और विद्यार्थियों को निष्कासित कर रहा है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को साझा करते हुए…

Read More

 कहा, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा हरियाणा चंडीगढ़, 14 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास का एक नया आयाम स्थापित किया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी प्रदेश के विकास की गाथा का सटीक वर्णन करती है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं और विकास के आंकड़ों को शामिल किया…

Read More

चंडीगढ़, 14 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को क्रियांवित करने के साथ ही आमजन की सेवा में प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ट्रिपल इंजन सरकार के साथ विकास में सहभागी बन रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं के शुभारंभ व टर्मिनल-2 के शिलान्यास अवसर पर आयोजित संकल्प की उड़ान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने…

Read More

 बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी फिल्म जाट के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जाट चार दिनों में भारतीय बाजार में 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस बीच रणदीप निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ वैशाखी के अवसर पर रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जिसे उन्होंने ‘हार्ट…

Read More

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों, खासतौर पर सुती, शमशेरगंज, धुलियान और जंगीपुर में सोमवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिंसा प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सड़कें सुनसान दिखीं और दुकानें बंद रहीं।प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद है, जबकि सुरक्षाबल मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार अपराह्न से सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को ओडिशा के लोगों को उड़िया नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने एक्स हैंडल का पोस्ट में कहा , “यह त्योहार समाज को प्रेम और शांति का संदेश देता है और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पण को प्रेरित करता है।” उन्होंने ओडिशा के लोगों की समृद्धि के लिए मंगल कामना की और उत्सव की सांस्कृतिक समृद्धि पर जोर दिया। पीएम मोदी ने ओडिया नववर्ष के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में पीएम मोदी ने…

Read More