- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कम होकर 204.49 मीटर पर आ गया। कई दिनों तक यह चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से ऊपर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और पूर्वानुमान के अनुसार नदी का जलस्तर और कम होगा। सुबह सात बजे जलस्तर 204.52 मीटर पर दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में यमुना नदी का जलस्तर इस मानसून के मौसम में अपने चरम पर पहुंच गया था, जो निकासी के निशान से 207 मीटर ऊपर था, जिसके कारण…
पड़ोसी देश नेपाल की हिंसा के बाद वहां बदतर हालातों के बीच भारतीय सीमाओं पर भी खतरा भांपा जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां ने सचेत किया है कि नेपाल में ताजा संकट का फायदा उठाकर शरारती तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में अशांति पैदा कर सकते हैं। बढ़ी सतर्कता रणनीति में 24 घंटे गश्त और एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही 73 चेकपॉइंट्स हाई अलर्ट पर हैं।खासकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश के सात सीमावर्ती जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और…
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की।उन्होंने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि देश का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के परिणामस्वरूप राधाकृष्णन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचें। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।PM मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद कहा, भारत और मॉरीशस दो राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं। इस वर्ष हम सर शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे न केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता थे, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे। उनकी जयंती हमें अपने संबंधों को नई…
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘रंगीला’ के तीन दशक पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने इसे ‘जीवन का एक भव्य उत्सव’ बताया। ‘रंगीला’ आठ सितंबर, 1995 को रिलीज हुई थी।बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘रंगीला’ के तीन दशक पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने इसे ‘जीवन का एक भव्य उत्सव’ बताया। ‘रंगीला’ आठ सितंबर, 1995 को रिलीज हुई थी।फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और इसमें मातोंडकर के साथ आमिर खान…
खिताब का प्रबल दावेदार भारत एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो ऑलराउंडर के जरिए टीम में पर्याप्त संतुलन स्थापित करने की कोशिश करेगा। भारत हालांकि अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि इस मुकाबले में तीसरे स्पिनर या विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना है या नहीं। मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद से भारत ने सभी प्रारूपों में ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है। ऐसा विशेष कर बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किया गया है ताकि आठवें…
उपराष्ट्रपति पद के लिए आज यानी की 9 सितंबर 2025 को मतदान शुरू हो गया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए आज सुबह दस बजे मतदान शुरू हो गया जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू मौजूद थे।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ एक मजबूत स्थिति में दिखाई दे…
कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के बीच मंगलवार को कहा कि जगदीप धनखड़ ने पिछले 50 दिनों से बड़े ही असामान्य ढंग से चुप्पी साध रखी है और अब देश को उनके मुखर होने का इंतजार है। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सी. पी. राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से है।संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
