नेशनल डेस्क: जैसे ही शेयर बाजार में 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेज़ी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को भी प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 घटकर ₹88,401 पर आ गया, जबकि चांदी₹4,535 घटकर ₹88,375 प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है, या सोने…
Author: admin
दिल्ली। श्री राजमाता मंदिर समूह के संचालक स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज व शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने श्री अमरनाथ, माता वैष्णोदेवी देवी समेत देशभर में सरकार द्वारा संचालित हिन्दू धार्मिक यात्राओं के व्यवसायीकरण पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली के शाहदरा स्थित श्री राज माता झंड़े वाले मंदिर मे आज संयुक्त पत्रकार वार्ता में 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा पर 150/250 (आनलाईन, आफलाइन) पंजीकरण शुल्क वसूली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यात्रा मार्ग व अधार शिवर समेत तमाम लंगर सेवा निजी संगठनों द्वारा की जाती है। बस…
उत्तर प्रदेश में लोगों को घरौनी में संशोधन कराने की सुविधा जल्द मिलेगी। योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के सर्वे और मालिकाना हक के लिए विधेयक लाने जा रही है। प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार, घरौनी का प्रमाणपत्र मिलने के छह माह के भीतर संबंधित पक्ष उस पर आपत्ति कर सकेगा। इसकी सुनवाई सहायक रिकॉर्ड ऑफिसर (एआरओ) करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले हिस्सों पर मालिकाना हक पहले राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। इससे विवाद की स्थिति में दिक्कतें होती थीं। घर बनाने के लिए बैंकों से लोन भी नहीं मिल पाता था। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार…
अग्निवारों को नौकरी में आरक्षण प्रदान करने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने अग्निवीरों को सेना की सेवा अवधि के बाद नौकरी देने का प्रावधान कर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। साथ ही उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया है। फोरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर की दी जाएगी नौकरी सीएम सैनी ने कहा कि अब राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी तरह से वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और…
भारत के पूर्व मुख्य कोच और राजस्थान रॉयल्स के मेंटर (मार्गदर्शक) राहुल द्रविड़ की देखरेख में खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इस युग में उनके जैसा सहानुभूति के साथ देखभाल करने वाला इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात है। भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने करियर पर द्रविड़ के प्रभाव के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज को बेहतरीन इंसान करार दिया। जायसवाल ने एक चैनल से कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन इंसान हैं। इस युग में राहुल द्रविड़ सर जैसे खिलाड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर शनिवार को कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंडिपेंडेंस स्क्वायर ले जाया गया। जहां श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायका ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के सम्मान में तोपों की सलामी दी गयी तथा भारत और श्रीलंका दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाये गये। इसके बाद पीएम मोदी ने श्रीलंका सशस्त्र बलों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। खान ने अपनी याचिका में अनुरोध किया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को ‘‘असंवैधानिक और संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29, 30 और 300-ए का उल्लंघन करने वाला’’ घोषित किया जाए और इसे रद्द करने का निर्देश दिया जाए।’’ खान ने अपनी याचिका में कहा, ‘‘यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29, 30 और 300-ए के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। यह मुसलमानों की धार्मिक और…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे के बीच शनिवार को तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में माओवादी संगठन को एक और झटका देते हुए 86 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी माओवादी लंबे समय से आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी…
