बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।फिल्म रेड 2 को लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि रेड 2 में विलेन कौन होगा। फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने हैं और फिल्म…
Author: admin
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए नोटिस में आरोप लगाया कि रिजिजू ने सोमवार को निचले सदन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कथित बयान को लेकर सदन को गुमराह किया। उनका कहना है कि खुद शिवकुमार ने मंत्री के बयान को ‘गलत और अपमानजनक’ कहकर खारिज कर दिया है। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक टैगोर ने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि किरेन रिजिजू…
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 30 मार्च से 06 अप्रैल तक नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं और नये बुनियादी ढांचे के साथ तैयारी की है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा , “इस चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्धकुंवारी में 1500 तीर्थयात्रियों के लिए सभी मौसम में कवर किया गया विश्राम क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में वाटर एटीएम, प्रसाद कियोस्क, जलपान इकाई और दिव्य यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए गर्भजून आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना मनुष्य की हत्या से भी बड़ा अपराध है। न्यायालय ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसने संरक्षित ‘ताज ट्रेपेज़ियम जोन’ में 454 पेड़ काट डाले थे। पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी जघन्य है।’’ शीर्ष…
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ‘आप’ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने निर्वाचन आयोग, दिल्ली पुलिस और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को भी नोटिस जारी किया, जहां से आतिशी ने चुनाव जीता था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुनवाई के दौरान, निर्वाचन आयोग और निर्वाचन अधिकारी के वकील ने याचिका में पक्षकार बनाए जाने पर आपत्ति जताई। कमलजीत सिंह…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लिए 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें मादक पदार्थ की समस्या से निपटने और स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान चीमा ने नशे की समस्या को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान के बारे में बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की व्यापकता, नशा मुक्ति केंद्रों के उपयोग आदि को समझने के लिए पंजाब में पहली बार मादक पदार्थ से जुड़ी गणना करने जा रही…
लोकसभा में मंगलवार को द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने मनरेगा के मुद्दे को लेकर सरकार के जवाबों पर असंतोष जताते हुए शोर-शराबा किया जिस पर नाखुशी जताते हुए अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदस्यों को राज्यों के एजेंडे सदन में नहीं लाने चाहिए। व्यवधान के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिए दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए नोटिस में आरोप लगाया कि रिजिजू ने सोमवार को निचले सदन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कथित बयान को लेकर सदन को गुमराह किया।
