Author: admin

Motihari Road Accident: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत (Death of a Young Man) हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक चालक फरार  पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव निवासी सोनू कुमार (25) गुरुवार की देर रात को बाइक से मोतिहारी से अपने ससुराल बड़का गांव जा रहा था। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के समीप सोनू की बाइक को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना…

Read More

नेशनल डेस्क: दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग लगने के बाद भारी मात्रा में नकदी मिली। इस घटना ने सवाल उठाया है कि घर में कितनी नकदी रखना कानूनी है। जानिए इसके बारे में Income Tax Act क्या कहता है और कैसे आप अपने नकदी के स्रोत का सही तरीके से रिकॉर्ड रख सकते हैं ताकि भविष्य में कोई कानूनी परेशानी न हो। घर में नकदी रखने का नियम  Tax विशेषज्ञों के अनुसार, घर में कितनी नकदी रख सकते हैं, इस बारे में कोई खास कानून नहीं है। लेकिन यह जरूरी है कि नकदी का स्रोत…

Read More

Firozabad News: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, और इस दौरान शिक्षकों को कई तरह की अजीबो-गरीब कापियां मिल रही हैं। परीक्षार्थी तरह-तरह से शिक्षकों से पास करने की अपील कर रहे हैं। कुछ कापियों में छात्र-छात्राओं ने गाने लिखे हैं, तो किसी ने सवालों को ही उतार दिया है। एक छात्रा ने तो यह तक लिखा कि अगर उसे पास नहीं किया गया, तो उसका मंगेतर शादी तोड़ देगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षाओं का मूल्यांकन एमजी बालिका इंटर कॉलेज, छोटेलाल इंटर कॉलेज और शिकोहाबाद के बीडीएम…

Read More

नेशनल डेस्क: क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी इलायची भी आपके शरीर के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है? इलायची न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। यह आपकी कई सेहत समस्याओं को हल करने में मदद कर सकती है, खासकर जब आप इसे खाली पेट खाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे इलायची के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, इसके सेवन का सही तरीका और कितनी इलायची का सेवन आपके लिए सबसे उपयुक्त है। इलायची का सेवन क्यों है फायदेमंद? इलायची में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं,…

Read More

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत हत्या मामले की मुख्य आरोपी मुस्कान अब सलाखों के पीछे है। मुस्कान की मां, कविता रस्तोगी, ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सभी बच्चों से आग्रह करती हैं कि वे अपने माता-पिता से कभी कुछ न छिपाएं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है। मैंने उससे लगातार पूछा कि उसे क्या परेशानी है, लेकिन उसने तब कुछ नहीं बताया। पिछले 2 साल में उसका वजन 10 किलो कम हो गया। उसने हमसे कई बातें छिपाईं, जिसके कारण आज वह जेल में है। हमें नहीं…

Read More

कोलकाता। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शनिवार को यहां होने वाले मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र का आगाज होगा, जिसमें नए नियमों और नए कप्तानों पर सभी की निगाह रहेगी। नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से देना है। कोविड-19 महामारी के कारण गेंद पर लार लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था और उसके बाद यह पहला अवसर होगा जबकि गेंदबाजों को इसकी अनुमति दी जाएगी।

Read More

घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही अपनी उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिलने से बाजारों में तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.8 अंक की गिरावट के साथ 76,095.26 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.85 अंक फिसलकर 23,132.80 अंक पर रहा। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 205.09 अंक की बढ़त के साथ 76,550.97 अंक पर और निफ्टी 70.05 अंक चढ़कर 23,262.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में…

Read More

बिहार के लघु जल संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नालंदा जिले में 3874.661 लाख रुपये की 16 महत्वाकांक्षी योजनाओं मंजूरी दे दी है। विभाग ने गुरुवार को बताया कि इन योजनाओं पर कुल 3874.661 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे जिले की 4785 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। आहर-पईन और पोखरों के जीर्णोद्धार के जरिए शुरू की गई ये परियोजनाएं जून 2025 तक पूरी होंगी, जो नालंदा के आठ प्रखंडों में किसानों के लिए वरदान साबित होंगी। विभाग ने नालंदा जिले के लिए स्वीकृत इन योजनाओं को प्रखंडवार लागू करने की योजना बनाई…

Read More

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के आवास से कथित तौर पर नकदी की बरामदगी से संबंधित मामला शुक्रवार को राज्यसभा में उठाया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर एक व्यवस्थित चर्चा आयोजित करने का रास्ता निकालेंगे। कांग्रेस के जयराम रमेश ने सुबह के सत्र में यह मुद्दा उठाते हुए न्यायिक जवाबदेही पर सभापति से जवाब मांगा और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग के संबंध में लंबित नोटिस के बारे में याद दिलाया।

Read More