Author: admin
तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा का दक्षिण भारत की सफल यात्रा के बाद धर्मशाला लौटने पर कांगड़ा हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दलाई लामा का स्वागत करने के लिए सैकड़ों तिब्बती लोग हवाई अड्डे पर एकत्र हुए, जिनमें भिक्षु और भिक्षुणियाँ भी शामिल थीं। तिब्बती कलाकारों ने उनके यहाँ आगमन पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया और प्रार्थनाएँ और गीत गाए। तिब्बती लोग ऐसे किसी भी आयोजन का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जहाँ वे अपने आध्यात्मिक प्रमुख के दर्शन कर पाते हैं। इस अवसर पर तिब्बती राजनीतिक नेता और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता…
Ghazipur Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भतीजी डॉ. सोनी यादव की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद पप्पू यादव इस दुखद घटना के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। भतीजी की मौत सदमे में गए पप्पू यादव जानकारी के मुताबिक, डॉ. सोनी यादव अपनी बुआ और अन्य परिजनों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। लौटते वक्त उनकी कार वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक…
Sonia Gandhi Discharged: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी नियमित जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण था, जिसके चलते एहतियातन उन्हें अस्पताल में रखा गया था। रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती गुरुवार रात सोनिया गांधी को अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें महसूस हुईं, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। अस्पताल प्रशासन…
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण शुक्रवार को सुपौल कोर्ट में पेश हुए। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने 2022 में उनके खिलाफ मेंटेनेंस और संपत्ति विवाद को लेकर मामला दर्ज कराया था। इस केस में यह उनकी पहली व्यक्तिगत पेशी थी, क्योंकि इससे पहले वे कई बार गैरहाजिर रह चुके थे। कोर्ट में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई और उनकी दलीलें सुनी गईं। रंजना झा ने लगाए गंभीर आरोप रंजना झा ने उदित नारायण पर अपने अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उदित ने नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख…
प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करता रहूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे निभाता रहूंगा। मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मैं मरते दम तक भाजपा में ही रहूंगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनके पिता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। उन्हें केंद्र में मंत्री पद दिया। इसलिए पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। Pravesh Verma:भारतीय जनता पार्टी के नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और मरते…
Rekha Gupta:आप को हराकर भजपा 27 साल बाद दिल्ली के सत्ता में वापसी की है। कल (20 फरवरी) को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। सत्ता में वापस आते ही पिछली सरकार के कार्यकाल में नियुक्त ‘को-टर्मिनस स्टाफ’ (निजी स्टाफ) की नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। नई नियुक्तियां इससे पहले भारत के राष्ट्रपति ने 20 फरवरी को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति की थी। नवनिर्वाचित सरकार के गठन के लिए सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की नई नियुक्तियां…
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के भीतर चल रही उथल-पुथल ने ताजा हलचल मचा दी है। पिछले कुछ महीनों में शिवसेना (यूबीटी) के कई पूर्व विधायक और पदाधिकारी एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद पार्टी के अंदर गहरी असंतोष की भावना पनपने लगी है। विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और उसके बाद बढ़ते मतभेदों के कारण शिवसेना के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। किशोर तिवारी ने उठाए गंभीर सवाल शिवसेना (यूबीटी) के नेता किशोर तिवारी ने हाल ही में एक न्यूज चैनल पर आरोप लगाए, जिससे पार्टी में उथल-पुथल मच गई। तिवारी…
BIHAR NEWS: बिहार के रोहतास में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी चंदेश्वर चौधरी की पत्नी खुशबू (22) रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के भंवर टोला गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। सूत्रों ने बताया कि खूशबू गुरूवार की देर शाम अपने रिश्तेदार की चार माह…
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन लगातार बारिश हुई है , जबकि कटरा में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर में लंबे अरसे के बाद मौसम ने बदलाव दिखाया है, जिसमें बुधवार रात से बर्फबारी और वर्षा की शुरुआत हुई। इस बारिश व बर्फबारी ने एक बार फिर से ठंड का अहसास दिला दिया है। जानकारी के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग, पत्नीटाप, नत्थाटाप और त्रिकुटा पर्वत में बर्फबारी ने क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। भैरो घाटी में भी मौसम का यह पहला हल्का हिमपात देखने को मिला है। जम्मू और श्रीनगर…
