- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने शुक्रवार को मांग की कि इस हत्याकांड का पूरा सच उजागर करने के लिए दो प्रमुख आरोपियों-सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाह के साथ मिलकर उसके तीन दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से…
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से वह बहुत दुखी हैं जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोग मारे गएनायडू ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं…
थाईलैंड के रिसॉर्ट द्वीप फुकेट से शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उसे आपातकालीन स्थिति में वापस हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। फुकेट हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उडान संख्या एआई 379 को बाद में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। थाईलैंड एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में विमान के उतरने के बाद यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
भारतीय वायुसेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को पठानकोट जिले के नांगलपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हलेड़ गांव में आपातकालीन लैंडिंग की। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। हेलीकॉप्टर ने पठानकोट वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी और गांव के खुले मैदान में अनिर्धारित लैंडिंग की। स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर को उतरते देखा और मौके पर पहुंचे हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक आपातकालीन लैंडिंग के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल…
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी मोर्चे पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरेपुंजे की सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से मृत्यु होने के बाद आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ अधिकारी 2021 बैच के आईपीएस हैं और विभिन्न जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने मंगलवार शाम को…
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने बुधवार को सुबह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरी में सरकारी जमीन पर बनी 300 से अधिक झुग्गियों को गिराया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’
देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 306 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके बाद इस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,121 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कोविड-19 से छह मरीजों की मौत हुयी। इस संक्रमण से केरल में तीन, कर्नाटक में दो और महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुयी है।
भारत के सभी प्रमुख शहर इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और आगामी दिनों में प्रचंड गर्मी होने के आसार हैं। आईपीई ग्लोबल और एसरी इंडिया के एक अध्ययन के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत, ठाणे, पटना और भुवनेश्वर जैसे शहरी क्षेत्रों में 2030 तक गर्मी के दिनों की अवधि में दोगुनी वृद्धि होने का अनुमान है। दिल्ली में ग्लोबल-साउथ क्लाइमेट रिस्क सिम्पोजियम में पेश रिपोर्ट ‘वेदरिंग द स्टॉर्म: मैनेजिंग मॉनसून इन ए वार्मिंग क्लाइमेट’ आने वाले वर्षों के लिये एक गंभीर तस्वीर पेश करती है, क्योंकि भारत अब तेजी से परिवर्तनशील जलवायु के चरम से जूझ…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
