Author: admin

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर के छह सीमावर्ती गांवों के निवासियों को हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के बाद बिना फटे गोले के सफलता पूवर्क निष्क्रिय करने के बाद सोमवार को अपने घरों को लौटने की अनुमति दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें जिले में 17 स्थानों पर कम से कम 20 बिना फटे गोले मिलने की रिपोर्ट मिली थी

Read More

 भारत रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जिससे मौसम की सभी परिस्थितियों में अंतरिक्ष से ग्रह की निगरानी करने की देश की क्षमता बढ़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति में शामिल सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 18 मई को सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए होने वाले EOS-09 उपग्रह के प्रक्षेपण का साक्षी बनेगा।

Read More

कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की ‘‘मध्यस्थता’’ को लेकर सोमवार को एक बार फिर सवाल खड़े किए और कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या उसने द्विपक्षीय मामले में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार कर लिया है? पार्टी महासचिव भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार एवं प्रशासन के स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग भी की तथा सवाल किया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा देंगे? उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे घटनाक्रम पर सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाकर स्थिति साफ करनी चाहिए तथा सर्वदलीय बैठक में…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि  भारत और पाकिस्तान में सीजफायर लागू है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात शांतिपूर्ण रही।

Read More

पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति और बेटे को खोने वाली एक महिला ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। गुजरात के भावनगर की काजलबेन परमार ने सरकार से अनुरोध किया कि जब तक पाकिस्तान का सफाया नहीं हो जाता, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। सूरत की रहने वाली एक अन्य महिला, जिनके पति की भी आतंकी हमले में मौत हो गई थी, उन्होंने भी सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई और कहा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है।

Read More