Author: admin

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित की है। गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था। रिस्ट्रिक्टेड होलीडे एक वैकल्पिक छुट्टी होती थी, जिसे कर्मचारी चुन सकते थे कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में हालही में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 27 साल बाद बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। ऐसे में एलजी का ये फैसला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दें…

Read More

मधुबनी। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।’’ बयान में कहा गया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र की एक याचिका खारिज करते हुए कहा कि लॉटरी वितरक केंद्र सरकार को सेवा कर देने के लिए बाध्य नहीं हैं। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन.के. सिंह की पीठ सिक्किम उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्र की अपील से सहमत नहीं हुई। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘चूंकि इस संबंध में कोई एजेंसी नहीं है, इसलिए प्रतिवादी (लॉटरी वितरक) सेवा कर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं थे। हालांकि प्रतिवादी संविधान की सूची 2 की प्रविष्टि 62 के तहत राज्य द्वारा लगाए गए जुआ कर (गैंबलिंग टैक्स) देना…

Read More

रांची। झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा भी आज दोपहर के सत्र में शुरू होगी। दोनों कक्षा की परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले सत्र (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और कक्षा 12वीं की परीक्षा दूसरे सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा, “राज्यभर में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण…

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बदलाव के लिए सांसदों को अपने राज्य से बात करनी चाहिए। सीतारमण ने सदन में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि जीएसटी के संबंध में सभी निर्णय जीएसटी परिषद लेती है। इसमें केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य को कोई फैसला लेना है, तो अपने प्रतिनिधि के माध्यम से जीएसटी परिषद में आना चाहिए। कोई भी मुद्दा उठाने का किसी भी राज्य को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसा दूरदर्शी विचारक बताया जिन्होंने खुद को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। उनका बलिदान, आदर्श प्रगति और एकता के हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है।’’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रहे उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से…

Read More

कटक। श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भारत रविवार को बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में रविवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा वहीं मेहमान इंग्लैंड सीरीज को जीवित रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेगा। नागपुर में पहले वनडे में आसान जीत हासिल करने के बाद, भारतीय टीम मुकाबले में लय के साथ उतरेगी। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है।

Read More