नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से अपने उम्मीदवार उतारती रही शिवसेना ने इस बार अपनी सहयोगी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। शिवसेना ने मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को अपने नेता एकनाथ शिंदे द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा गया समर्थन पत्र सौंपा।
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कहा कि इस पहल ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर प्राप्त हों। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में आज ही के दिन हरियाणा के पानीपत में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य घटते शिशु लिंग अनुपात को रोकना और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान है। यह योजना तीन मंत्रालयों- महिला और बाल विकास मंत्रालय,…
लखनऊ, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने विशेष रूप से दिल्ली में जीत के लिए योजना तैयार की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और सीमावर्ती बिहार के जनपदों के 20 प्रतिशत मतदाता दिल्ली में हैं। वहां जीत और हार का फैसला करने की स्थिति में मौजूद इन मतदाताओं पर योगी का अच्छा प्रभाव है। मुख्यमंत्री योगी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन में कुल 14 सभाएं करेंगे। भाजपा के लिए योगी की ये रैलियां काफी अहम मानी जा रही है। अपने अक्रामक अंदाज के लिए जाने वाले योगी न सिर्फ पार्टी योजनाओं और कामों को जनता…
कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के बलात्कार-हत्या मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को अपर्याप्त बताने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की अपील को स्वीकार करने से पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), पीड़िता के परिवार और दोषी का पक्ष सुनेगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि वह सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। सीबीआई ने मामले में अपील दायर करने के राज्य के अधिकार का विरोध करते हुए दावा किया कि अभियोजन एजेंसी वह है और उसे सजा की अपर्याप्तता के आधार पर अपील दायर करने का अधिकार है।
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। बायें हाथ की यह सलामी बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय है।
कोलकाता। कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के एकमात्र दोषी संजय रॉय को सियालदह अदालत द्वारा सुनाई गई। आजीवन कारावास की सजा के आदेश को लेकर पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निराशा व्यक्त की। सियालदह अदालत ने रॉय को राज्य द्वारा संचालित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने मृत्युदंड के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ अपराध नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र को ‘‘देश के लिए खतरनाक’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक सहित मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर घोषणापत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान आतंकवादियों के घटनास्थल से फरार होने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन समाप्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस अभियान में एक सैनिक की जान चली गई। सिपाही पंगाला कार्तिक सोपोर पुलिस जिले के जालूरा गुज्जरपति में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर मुठभेड़ में घायल हो गए थे और सोमवार को गोलीबारी स्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर (सोपोर) अभियान प्रारंभ किया गया।
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कथित तौर पर एक ‘भड़काऊ’ गाने का संपादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गुजरात के जामनगर में दर्ज मामले में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने प्रतापगढ़ी द्वारा दायर अपील पर गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता किशनभाई दीपकभाई नंदा को नोटिस जारी किया। कांग्रेस नेता ने गुजरात उच्च न्यायालय के 17 जनवरी के आदेश को चुनौती दी है, जिसने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की उनकी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि…
