- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार, 20 मई, 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी संपत्तियों की पहचान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि मस्जिदों में मंदिरों की तरह चढ़ावा नहीं चढ़ता, बल्कि वक्फ संपत्तियों से प्राप्त आय से मस्जिदों का प्रबंधन होता है। इस पर मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने जवाब दिया कि उन्होंने दरगाहों का दौरा किया है और वहां भी चढ़ावा चढ़ते देखा है।
साउथ फिल्म के अभिनेता सुमन तलवार ने शुक्रवार को रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद राम मंदिर में एक पॉजिटिव ऊर्जा होने का दावा किया। कहा कि यहां हर तरफ लोग जय श्रीराम कहते हुए नजर आते हैं। मंदिर में प्रवेश के बाद भजन की गूंज सुनाई देती है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्था को सराहते हुए लोगों से भी अपील की कि मंदिर को कभी गंदा करने की कोशिश भी न करें। जरूरत पड़ने पर कूड़ेदान का प्रयोग करें। बताया कि वह तीसरी बार दर्शन करने आए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर कहा कि…
दुनिया भर के 15 से अधिक देशों के 20 ग्रैंडमास्टर्स सहित ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी सात से 14 जून तक यहां होने वाले दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 21वें सत्र में तीन रेटिंग आधारित वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के तत्वावधान में दिल्ली शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि रिकॉर्ड 1.21 करोड़ रुपये है। यह फिडे विश्व चैंपियनशिप सर्किट की एक प्रमुख प्रतियोगता है।
राज्य सरकार ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (जीआई) टैग उत्पादों की वृद्धि के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। अभी यूपी देश में 77 जीआई टैग वाले उत्पादों के साथ अव्वल है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष अधिकारियों को जीआई टैग उत्पादों की संख्या को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाने का निर्देश देते हुए 152 जीआई टैग उत्पाद वाला राज्य बनाने का लक्ष्य सौंपा है।कार्ययोजना के अनुसार वर्ष 2025-26 में 75 अतिरिक्त जीआई उत्पादों को घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 25 उत्पादों का आवेदन जीआई रजिस्ट्री (चेन्नई) में फाइल किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरा…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके अमीनगांव में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की सुविधाओं वाला एक नया क्रिकेट स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान कर रही है लेकिन यह युवाओं पर निर्भर करता है कि वे मौकों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाएं।अमीनगांव क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की समीक्षा करने के बाद हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुवाहाटी में पहले से ही सरुसजाई और बरसापारा में दो बड़े स्टेडियम…
आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व से नाराज 15 निगम पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा, “ हमारे 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है।पिछले ढाई साल में हम लोगों का काम नहीं कर पाये। हमारा पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बीता है। ” पार्षदों के इस्तीफे में कहा गया है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुने गये थे, लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निगम को सुचारु रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गयी।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
