- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों ने स्वयं ही दुनिया को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सबूत उपलब्ध करा दिए हैं और इस अभियान के तहत जिन लोगों को निशाना बनाया गया था, उनके ताबूतों को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और नेताओं द्वारा ले जाया गया था। दक्षिण गोवा के वास्को में मोरमुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के सटीक सैन्य हमलों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को करारा संदेश दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इससे वैश्विक संदेश गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की धरती…
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सॉवरेन पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की यूएई शाखा ने ‘जयवान कार्ड’ पेश करने के लिए इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल (आईएसजी) के साथ साझेदारी की है। बैंक के अधिकारियों नेबातचीत में इस बात की पुष्टि की कि ग्राहकों के लिए यह अगले 30 दिन के भीतर उपलब्ध होंगे। इसकी घोषणा कार्यक्रम में शामिल एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बीओबी यूएई अपने सॉवरेन पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है और बीओबी द्वारा कार्ड पेश किया जाना व्यापक विनियामक संरेखण एवं जयवान कार्ड पर रणनीतिक रूप से ध्यान देने का हिस्सा है। ’’…
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात आज यहां जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस रैली में कही। राष्ट्रीय ध्वज लहराकर रैली की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश भर के लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। नागरिक अब सशस्त्र बलों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवादी शिविरों को…
भारत, अमेरिकी शुल्क एवं वैश्विक व्यापार व्यवधानों के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि घरेलू वृद्धि चालक और निर्यात पर कम निर्भरता अर्थव्यवस्था को सहारा दे रही है। रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को बयान में कहा कि निजी खपत को बढ़ावा देने, विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की सरकारी पहल से वैश्विक मांग के कमजोर होते परिदृश्य की भरपाई करने में मदद मिलेगी। मुद्रास्फीति में कमी से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बनती है, जिससे अर्थव्यवस्था को और अधिक समर्थन मिलेगा, साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक…
चंडीगढ़, 20 मई-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और सिविल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि अपराध और अपराधियों का प्रभावी तरीके से खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य हरियाणा को एक ‘शून्य अपराध राज्य’ बनाना है।” मुख्यमंत्री आज सिविल सचिवालय में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जिन पांच ‘गारंटी’ का वादा किया गया था, उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने यहां आयोजित ‘समर्पण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि धन और संसाधन चुनिंदा अमीर लोगों के पास जाएं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि धन गरीबों के पास जाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी जिससे कि वे शहर का नाम रोशन कर सकें। तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली खेल-2025 का उद्घाटन करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों के तहत दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में पंजीकरण कराना पड़ता था। लेकिन अब दिल्ली सरकार दिल्ली खेल परिषद के जरिए उनके लिए सुविधाओं का इंतजाम कर रही है।’’
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
