- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि (IWD) को स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद, पाकिस्तान ने इस संधि के बारे में नई दिल्ली की दीर्घकालिक चिंताओं पर चर्चा करने की इच्छा का संकेत दिया है। सूत्रों की माने, तो पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने संधि के निलंबन पर भारत सरकार की औपचारिक अधिसूचना का जवाब दिया है। अपनी भारतीय समकक्ष देबश्री मुखर्जी को लिखे पत्र में, मुर्तजा ने नई दिल्ली द्वारा उठाई गई विशिष्ट आपत्तियों पर चर्चा करने के लिए अपनी सरकार की तत्परता व्यक्त…
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन को बुधवार को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। ईमेल में क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस धमकी को देखते हुए राज्य में उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिविज प्रभाकर नाम के अकाउंट से कथित तौर पर भेजे गए इस ईमेल में मुख्यमंत्री व अधिकारी को जान से मारने और ‘टुकड़े कर देने’ की धमकी दी गई है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि कथित व्यक्तिगत शिकायतों…
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही…
पाकिस्तान की हिरासत से बुधवार को रिहा किए गए सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के परिवार के सदस्यों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और बीएसएफ के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। पूर्णम कुमार शॉ के परिवार के एक सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम बेहद खुश हैं। हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के केंद्र सरकार और बीएसएफ अधिकारियों के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। पिछले दो सप्ताह हमारे लिए अनिश्चितता से भरे रहे और हम सो नहीं सके। हम उनकी कुशलक्षेम को लेकर चिंतित थे।’’ शॉ के…
ट्रिपल इंजन सरकार का ध्येय- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास चंडीगढ़, 14 मई 2025: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इस कड़ी में, हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से ग्रुप-डी के 7,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन…
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। ऐसे में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देश के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं, भारत में अब चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का एक्स हैंडल बैन कर दिया गया है। अखबार ग्लोबल टाइम्स पर भारत के खिलाफ लगातार झूठी खबरे छापी जा रही थी। इसी कारण से उसके एक्स हैंडल को बैन करने का फैसला लिया गया है। सीसीएस की बैठक जारी बता दें कि आज बुधवार को दिल्ली स्थित पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक शुरू हो गई है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात…
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां के हालात अस्थिर बनी हुई है। लेकिन इस बार वहां की सियासत में भूचाल आने की खबर है। दरअसल, बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद अंधेरे में देश छोड़कर चले गए। सुबह 3 बजे अब्दुल हामिद थाईलैंड के लिए रवाना हुए। वो ढाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से थाई एयरवेज की फ्लाइट से गए। उन्हें व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट जाते देखा गया। जब सुबह अंतरिम सरकार की नींद खुली तो उन्हें पूर्व राष्ट्रपति के देश छोड़कर जाने का पता चला। बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने अधिकारियों को सस्पेंड और ट्रांसफर कर दिया। अब्दुल हामिद के…
नेशनल डेस्क: दो हफ्ते की बेचैनी और कूटनीतिक कोशिशों के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, जब पाकिस्तान ने भारत के उस बीएसएफ जवान को लौटाया जो गलती से सीमा पार कर गया था। वाघा-अटारी बॉर्डर पर सुबह का माहौल आम दिनों से अलग था- भारत के हाथ में था अपना एक सपूत, जिसे पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले रखा था। लेकिन क्या ये वापसी महज एक सद्भावना का इशारा था? नहीं। इसके पीछे एक मजबूत वैश्विक कानून है, जिसे हर देश को मानना पड़ता है—चाहे हालात कितने भी तनावपूर्ण क्यों न हों। ये कानून है जिनेवा कन्वेंशन। क्यों…
नेशनल डेस्क। हर कोई अपनी शादी की पहली रात यानी सुहागरात को लेकर हसीन सपने देखता है। कई तो इसे यादगार बनाने के लिए हनीमून तक का प्लान कर लेते हैं लेकिन जरा सोचिए अगर आपकी नवविवाहित पत्नी शादी के तुरंत बाद दो महीने तक मायके में ही रहे और ससुराल आने के बाद भी आपसे दूरी बनाए रखे तो आपके मन में कैसे-कैसे ख्याल आएंगे? शायद आपको लगे कि उसका कहीं और चक्कर चल रहा है या वह किसी और को पसंद करती है या फिर… कुछ और ही बात है। मगर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जो मामला…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
