- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाला 26 वर्षीय यह वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। यह व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज हो रहा है। मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन…
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक को अपने शुल्क से अस्थायी रूप से छूट देने के फैसले से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,750.37 अंक की बढ़त के साथ 76,907.63 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 539.8 अंक चढ़कर 23,368.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर पांच प्रतिशत चढ़े। लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक…
उच्चतम न्यायालय ने बाल तस्करी मामलों से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार के ढीले रवैये की आलोचना करते हुए देशभर में ऐसे अपराधों की रोकथाम और त्वरित सुनवाई के लिए मंगलवार को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने सभी उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि वे संबंधित निचली अदालतों में लंबित बाल तस्करी के मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी लें। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करें कि संबंधित निचली अदालत छह महीने के भीतर मामले का निपटारा करे। शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया कि न्याय…
क्रिस जेनकिंस ने राष्ट्रमंडल खेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खेल संस्था ने राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन में उनकी दीर्घकालिक सेवा और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए मंगलवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल की सीईओ केटी सैडलेयर के अनुसार, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल के संविधान में मौजूदा अध्यक्ष के त्यागपत्र देने पर अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है और इसलिए डोनाल्ड रुकारे को इस साल नवंबर में अगली महासभा तक यह भूमिका सौंपी गई है।’’
दक्षिणी हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए मंगलवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ होगी और नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू होना था लेकिन इस दिन छुट्टी होने के कारण यह काम आज से शुरू हुआ। पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर के बैंकों की 533 शाखाओं के जरिए की जा सकेगी। तेरह साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 70 साल…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है जिनके विरूद्ध मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यालयों से जवाब मांगा गया है, जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यहां एक ‘जन संवाद’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को मॉडल टाउन के एक निजी विद्यालय के बारे में शिकायत मिली कि वह कथित तौर पर शुल्क बढ़ा रहा है और विद्यार्थियों को निष्कासित कर रहा है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को साझा करते हुए…
कहा, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा हरियाणा चंडीगढ़, 14 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास का एक नया आयाम स्थापित किया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी प्रदेश के विकास की गाथा का सटीक वर्णन करती है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं और विकास के आंकड़ों को शामिल किया…
चंडीगढ़, 14 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को क्रियांवित करने के साथ ही आमजन की सेवा में प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ट्रिपल इंजन सरकार के साथ विकास में सहभागी बन रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं के शुभारंभ व टर्मिनल-2 के शिलान्यास अवसर पर आयोजित संकल्प की उड़ान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने…
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी फिल्म जाट के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जाट चार दिनों में भारतीय बाजार में 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस बीच रणदीप निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ वैशाखी के अवसर पर रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जिसे उन्होंने ‘हार्ट…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
