Author: admin

केपटाउन। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 81 रन से हराकर विदेशी सरजमीं पर लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला जीत ली। पिछले महीने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने के बाद पाकिस्तान ने एक मैच बाकी रहते दक्षिण अफ्रीका को 2 . 0 से मात दी। बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई। हेनरिच क्लासेन ने 97 रन बनाये। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तीन ओवर…

Read More

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाईटेड) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पूर्वांचलियों के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि उनकी पार्टी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार का हर सदस्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से कूच कर रहा है लेकिन देश की प्रगति और लोगों की खुशी ‘एक वर्ग’ को नागवार गुजर रही है।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को एक बैग उपहार में दिया, जिस पर लाल रंग से ‘1984’ लिखा है। सारंगी ने प्रियंका को यह बैग ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद फलस्तीन और बांग्लादेश पर लिखे संदेश वाला बैग लेकर संसद पहुंची थीं। भुवनेश्वर से भाजपा सांसद सारंगी ने संसद के गलियारे में प्रियंका गांधी को यह बैग दिया। सारंगी ने कांग्रेस नेता को यह बैग तब सौंपा, जब वह संसद के गलियारे से गुजर रही थीं। प्रियंका ने सारंगी से बैग लिया और…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए महरौली से अपने उम्मीदवार नरेश यादव के स्थान पर महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। नरेश यादव को कुरान की बेअदबी के मामले में पिछले महीने दोषी करार दिया गया था। महरौली से मौजूदा विधायक यादव को पंजाब की एक अदालत ने 2016 के कुरान बेअदबी के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने पार्टी की पांचवीं सूची जारी की जिसमें चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले दिन में यादव ने ‘एक्स’…

Read More

जयपुर। राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जयपुर में हुए एलपीजी टैंकर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है।’’ उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके समीप आ गये और उन पर चिल्लाने लगे। कोन्याक ने दोपहर दो बजे सदन की बैठक फिर शुरू होने पर आसन की अनुमति से अपनी बात रखी और यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को बहुत ही दुखी मन से बयान कर रही हैं।

Read More

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 तक चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के गतिरोध को समाप्त हो गया है और भारत और पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर खेले जायेंगे।

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजूने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा सदस्यों को धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद कुश्ती का अखाड़ा नहीं है और उनके व्यवहार के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को उच्च सदन से ही नहीं, बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उच्च सदन में एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब बैठक फिर शुरू हुई तो रिजिजूने आसन की अनुमति से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की महिला सांसद को प्रदर्शन…

Read More

नेशनल डेस्क: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में हुए दर्दनाक हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। एलिफेंटा की ओर जा रही नीलकमल नामक फेरी बोट इंडियन नेवी की एक स्पीड बोट से टकरा गई, जिसके चलते नाव पलट गई। बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई, जबकि 20 बच्चों समेत करीब 100 लोगों को बचा लिया गया। मरने वालों में 4 नौसेना अधिकारी भी शामिल हैं। कैसे हुआ हादसा? सूत्रों के मुताबिक, नेवी की स्पीड बोट इंजन ट्रायल पर थी, तभी कैप्टन का कंट्रोल छूट गया और…

Read More