केपटाउन। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 81 रन से हराकर विदेशी सरजमीं पर लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला जीत ली। पिछले महीने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने के बाद पाकिस्तान ने एक मैच बाकी रहते दक्षिण अफ्रीका को 2 . 0 से मात दी। बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई। हेनरिच क्लासेन ने 97 रन बनाये। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

