नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए महरौली से अपने उम्मीदवार नरेश यादव के स्थान पर महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। नरेश यादव को कुरान की बेअदबी के मामले में पिछले महीने दोषी करार दिया गया था। महरौली से मौजूदा विधायक यादव को पंजाब की एक अदालत ने 2016 के कुरान बेअदबी के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने पार्टी की पांचवीं सूची जारी की जिसमें चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले दिन में यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें बताया की जब तक अदालत से वह बा-इज़्ज़त बरी नहीं हो जाते तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यादव ने कहा कि वह केजरीवाल की ईमानदारी से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए थे और पार्टी से उन्हें बहुत कुछ मिला है। आप ने अगले साल फरवरी में होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है।
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

