चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू विरोध स्थल से 101 किसानों का जत्था शनिवार को दोपहर 12 बजे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के इरादे से दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर से शुरू किया। हालांकि, कुछ मीटर आगे बढ़ने के बाद ही प्रदर्शनकारी किसानों को हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाए गए बहुस्तरीय अवरोधकों से रोक दिया गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार कीं। जानकारी के मुताबिक आंसू गैस के गोले दागने से कुछ किसान घायल हो गए और…
Author: admin
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा काटा गया उसी तरह से आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ संविधान के विचारों के संरक्षक हैं। राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचर्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, उसी तरह…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दा पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शाह को लिखे पत्र में दावा किया कि शहर को देश की ‘‘अपराध राजधानी’’ कहा जा रहा है। उन्होंने हाल ही में कई विद्यालयों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी का भी हवाला दिया। यह…
नई दिल्ली। चिकित्सक की पर्ची के बिना मिलने वाली दवाओं में शामिल पैरासिटामोल 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में आंत, हृदय और गुर्दे से संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।हल्के से मध्यम बुखार के दौरान आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली पैरासिटामोल, अस्थियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए भी चिकित्सक द्वारा परामर्श दी जाने वाली पहली दवा है क्योंकि इसे प्रभावी, अपेक्षाकृत सुरक्षित और सुलभ माना जाता है। हालांकि, दर्द निवारण में पैरासिटामोल की प्रभावशीलता पर कुछ अध्ययनों में सवाल उठाये गए हैं, जबकि अन्य अध्ययनों…
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि बाजू के खिंचाव से उबर चुके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए स्कॉट बोलैंड की जगह आस्ट्रेलियाई टीम में होंगे। चोट के कारण हेजलवुड एडीलेड में पिछले सप्ताह गुलाबी गेंद का टेस्ट नहीं खेल सके थे । कमिंस ने गाबा पर होने वाले टेस्ट से पूर्व कहा, हेजलवुड ने कल अच्छा अभ्यास किया। उसे और मेडिकल टीम को पूरा भरोसा है कि वह बिना किसी परेशानी के खेल सकेगा। उन्होंने कहा कि हेजलवुड की चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए उन्हें पर्थ टेस्ट में…
ब्रिसबेन। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डी गुकेश को बधाई दी जो सबसे युवा शतरंज विश्व चैम्पियन बने हैं। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को सिंगापुर में हुए मुकाबले में 7.5 . 6.5 से हराकर खिताब जीता।गिल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा, मैं डी गुकेश को पूरी भारतीय टीम की ओर से बधाई देना चाहता हूं। सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बनना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व चैम्पियन थे जिन्होंने 1985 में 22…
ब्रिसबेन। आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एडीलेड टेस्ट के बाद अब यहां तीसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजों को ‘बाउंसर्स’ से परेशान करने की चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों खासकर कमिंस ने एडीलेड में गुलाबी गेंद टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट दस विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी की। कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,एडीलेड टेस्ट में यह रणनीति कारगर रही। यह प्लान बी के रूप में हमेशा जेहन में रहता है। उन्होंने कहा, अगर यह वाकई उन्हें असहज बना रहा था तो…
मुंबई। धातु शेयरों में भारी बिकवाली, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.8 अंक गिरकर 80,877.16 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 129.85 अंक गिरकर 24,418.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शेयर…
मुंबई। महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 84.83 के स्तर पर पहुंच गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि डॉलर में मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।
