ब्रिसबेन। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डी गुकेश को बधाई दी जो सबसे युवा शतरंज विश्व चैम्पियन बने हैं। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को सिंगापुर में हुए मुकाबले में 7.5 . 6.5 से हराकर खिताब जीता।गिल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा, मैं डी गुकेश को पूरी भारतीय टीम की ओर से बधाई देना चाहता हूं। सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बनना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व चैम्पियन थे जिन्होंने 1985 में 22 वर्ष की उम्र में अनातोली कारपोव को हराकर खिताब जीता था। वह विश्वनाथन आनंद के बाद खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

