Author: admin

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को कांग्रेस और विपक्ष के सदस्यों ने नियम 267 पर भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी के‌ हर्ष महाजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने आवश्यक विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवायें।सभापति धनखड़ ने सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें नियम 267 के अंतर्गत छह नोटिस मिले हैं। इनमें से पांच के बारे में पहले ही व्यवस्था दी…

Read More

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया को 2021 में गाबा में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने गुरुवार को कहा कि यह उस पराजय के बारे में सोने का समय नहीं है तथा इसके बजाय टीम को एडिलेड की तरह वापसी करने की अपनी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे में गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शानदार पारियों के दम पर जीत दर्ज की थी। यह ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 1988 के बाद पहली हार थी।मार्श ने भारत के खिलाफ…

Read More

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को उम्मीद है कि गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अच्छी तरह से खेलने में सफल रहेंगे। मैकस्वीनी को अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में ही बुमराह जैसे धाकड़ गेंदबाज का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को तीन बार आउट किया है। मैकस्वीनी ने हालांकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 39 रन बनाकर अपना आत्मविश्वास जगाया है। इस युवा सलामी बल्लेबाज को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह जैसे शीर्ष…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। गडकरी ने कहा, ‘‘जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा।’’ उनके अनुसार, देश में सड़क हादसों की…

Read More

मुंबई। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) ने हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों के वास्ते प्रीमियम, पूर्णतया इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक्स मोबिलिटी के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। एनआईए ने कहा, चौबीसों घंटे तथा सप्ताह के सातों दिन आगमन और प्रस्थान स्थालों पर प्रीमियम पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्री मोबाइल ऐप, वेबसाइट, कॉल सेंटर, एयरपोर्ट कियोस्क आदि माध्यमों से इन सेवाओं को बुक कर पाएंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, ‘‘ हमने प्रीमियम, पूर्णतः इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदान करने के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक्स…

Read More

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।उन्होंने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल ‘डीआरजी’, एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त दल को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजे जब सुरक्षाबल के जवान…

Read More

नई दिल्ली। वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक अब सरकार इस बिल को इसी सप्ताह सदन के पटल पर रख सकती है। हालांकि इससे पहले सरकार को जेपीसी की कमेटी का गठन करना होगा। इसके साथ ही सभी दलों के सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही इस बिल को संसद में लाया जाएगा। सरकार इसी सत्र में इस बिल को पास कराने की भी कोशिश करेगी। बता दें कि इससे पहले रामनाथ कोविंद की कमेटी ने सरकार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।…

Read More

चेन्नई। तमिल अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत बृहस्पतिवार को 74 वर्ष के हो गए। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, “मेरे अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ साल तक के सभी लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है!” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “आप हमेशा खुश रहें और फिल्म उद्योग में अपनी निरंतर सफलताओं…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के विवादास्पद निवेशक जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नड्डा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सदन में लोकतंत्र की मर्यादा का सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने समय-समय पर प्रजातांत्रिक प्रणालियों को ताक पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संसदीय…

Read More