ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को उम्मीद है कि गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अच्छी तरह से खेलने में सफल रहेंगे। मैकस्वीनी को अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में ही बुमराह जैसे धाकड़ गेंदबाज का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को तीन बार आउट किया है। मैकस्वीनी ने हालांकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 39 रन बनाकर अपना आत्मविश्वास जगाया है। इस युवा सलामी बल्लेबाज को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह जैसे शीर्ष गेंदबाज का सामना करने से बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 22 Nov 2026
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026

