- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
लागत से कम कीमत पर बिकवाली का असर बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजार में साफ दिखाई दिया। सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन की कीमतों में भी मामूली कमजोरी रही। इसके विपरीत, आवक कम होने और आगामी त्योहारों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन के भाव में हल्का सुधार आया। वहीं, उपलब्धता बेहद कम रहने और ब्रांडेड कंपनियों की औद्योगिक मांग बढ़ने से बिनौला तेल की कीमत भी मजबूत हुई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपने 11 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कैग (CAG) रिपोर्ट को केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज बताया।प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान ऑडिट नहीं कराया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में 24 CAG रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इन…
देशभर में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के व्यापक अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए देशवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और प्रत्येक नागरिक को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। वीडियो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।
संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सदन में विरोध जतायालोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी एन.के. प्रेमचंद्रन ने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा तेज हो गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। इससे पहले 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 6.118 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी।
हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक सूची में रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में किया जाएगा। डिफेंडर अनमोल एक्का को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय जूनियर टीम फिलहाल बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज की निगरानी में तैयारी कर रही है।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से आया था। भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्तालाप हुई। साथ ही इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात पर भी बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री के बीच हुई टेलीफोन बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से किया…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
