- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और लाखों लोगों को फायदा होगा। इन प्रोजेक्ट्स के कई फायदे होंगे, जैसे- यात्री और माल ढुलाई…
ग्रामीण इलाकों में लड़कियों की शिक्षा की तस्वीर पिछले कुछ वर्षों में बदली है, लेकिन यह बदलाव अभी उस मुकाम तक नहीं पहुंचा है, जहां हर किशोरी के लिए 12वीं के बाद की पढ़ाई स्वाभाविक रूप से उसका अगला कदम बन सके। सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं तक पहुंचती लड़कियों की संख्या बढ़ी ज़रूर है, लेकिन 12वीं के बाद तस्वीर उत्साहजनक नहीं लगती। इसके कई कारण भी हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटियां गांव से दूर होते हैं। आने-जाने का खर्च बढ़ता है। परिवार को लड़की की सुरक्षा की चिंता रहती है। घर के काम और छोटे…
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स से करीब छह-सात किलोमीटर दूर राजधानी के पृथ्वीराज रोड का शोर अचानक गायब हो जाता है, जब आप यॉर्क कब्रिस्तान में घुसते हैं। गेट के ठीक बाहर एक छोटी कब्र नजर आती है। इसकी हालत देखकर लगता है कि इस पर सालों से कोई फूल नहीं चढ़ाया गया होगा, वहां सोई हुई हैं राजकुमारी अमृत कौर। वो महात्मा गांधी की करीबी सहयोगी, स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री और एम्स की फाउंडर थीं। अमृत कौर कपूरथला राजघराने से थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शिक्षा ली और आजादी के बाद नेहरू कैबिनेट में स्वास्थ्य…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी और फिर घर पहुंचकर बहन सीबा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने WhatsApp पर स्टेटस लगाकर पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार और नाराजगी अब सड़क तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में छात्र लखनऊ की राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। छात्रों ने खास तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के परिणाम जल्द जारी करने और ‘डिपार्टमेंट स्किप’ का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग रखी।
स्कॉटलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की खिलाड़ी अस्मिता डे का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनकी शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया और प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्पर्धा में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ प्रदेश के खेल जगत में भी उत्साह का माहौल है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से बीएसई सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक टूटकर 24,230.45 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में बिकवाली का दबाव ऐसे समय बढ़ा है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है और पश्चिम एशिया के तनाव को लेकर निवेशक सतर्क हैं।
भारत के पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता डबल-ट्रैप निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने ओलंपिक 2036 में भारत के 30 से 40 पदक जीतने के लक्ष्य को फिलहाल काफी मुश्किल बताया है। उनका कहना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिस स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तैयार करने की जरूरत है, उसमें भारत अभी पीछे चल रहा है। भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहा है। इसी संदर्भ में सोढ़ी ने देश की खेल तैयारियों और प्रतिभा खोजने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल लक्ष्य तय…
भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सूची में एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख समेत कई नाम शामिल हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन निर्धारित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के जरिए खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
