- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय स्टार विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के हस्ताक्षर वाला बल्ला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक प्रभाव साझेदार टावेरनेर्स को दान कर दिया जिसकी नीलामी से मिलने वाली रकम दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के काम आयेगी। आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और लियोन ने खुद भी तीन बल्लों पर हस्ताक्षर किये। ये हस्ताक्षर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान लिये गए जो आस्ट्रेलिया ने 3 . 1 से जीती।
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मांग और फिल्म का पंजाब के कुछ ही हिस्सों में सीमित प्रदर्शन ‘कला और कलाकार’ का पूरी तरह से उत्पीड़न है। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। यह फिल्म शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज हुई। लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा के कई सिनेमाघरों में ‘इमरजेंसी’ नहीं दिखाई गई, क्योंकि एसजीपीसी के सदस्यों ने फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। राज्य में मॉल और…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुवार को 12 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया और राज्य के स्वामित्व वाले मेदिनीपुर अस्पताल में कथित रूप से नकली सलाइन चढ़ाने से एक युवा मां और नवजात शिशु की मौत की सीआईडी जांच के आदेश दिए। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, जो राज्य की स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, ने कहा कि सीआईडी द्वारा जांच होने तक चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए इस मुद्दे पर राज्य सरकार को फटकार लगाई…
मुंबई। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख बाजार में गिरावट का कारण बने। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 485 अंक की गिरावट के साथ 76,557.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 23,167.05 अंक पर रहा।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50% सब्सिडी देने की मांग की है।आम आदमी पार्टी (आप) का यह पत्र ऐसे समय में जारी किया गया है जब कुछ ही घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया जाना है। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि छात्रों को दी जाने वाली छूट का बोझ केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को बराबर रूप से उठाना चाहिए। दिल्ली मेट्रो में आप के साथ…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किये जाने की उम्मीद है। यह इस बार तीन स्थानों राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित की जा रही है।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री जबरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आतंकवाद निरोधी कानून ‘यूएपीए’ के तहत दर्ज मामले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अबूबकर को 2022 में संगठन के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उसने उच्च न्यायालय का रुख किया था।
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को दिल्ली की देवली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दीपक तंवर वाल्मिकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में तंवर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने देवली सीट से ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है जिन्होंने लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है। दीपक तंवर दशकों से मेरे और मेरे परिवार के विचारों के साथ जुड़े रहे हैं।’’ पासवान ने उम्मीद…
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 69 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बसपा ने यहां जारी उम्मीदवार सूची में दिल्ली के 69 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
